ग्राम प्रधान मसोन आकाश को डीएम ने दिया पशस्ति पत्र


भांवरकोल (गाजीपुर)। जनपद में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सराहनीय पहल कर रही है। इस क्रम में स्थानीय ब्लाक की गांव सभा मसोन को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला नै उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया है। शासन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जन आंकाक्षाओं के अनुरूप क्रियान्वयन करने से गांवों में विकास कार्यों के प्रतिस्पर्धा का माहौल बन रहा है। यहां के ग्राम प्रधान आकाश राय उर्फ राजन ने खुशी ब्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से किए गए विकास कार्य इस गांव एवं यहां के ग्रामीणों का सम्मान है। कहा ग्रामीणों के सहयोग से सवाऀगिण विकास के लिए आगे भी हर संभव प्रयास करता रहूंगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें