चोरी के एक मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद के साथ बहरियाबाद पुलिस ने शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पलिवार जाने वाली सड़क पुलिया के पास से की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ पलिवार रोड पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान 22 वर्षीय अश्वनी कुमार पुत्र रूपचंद और 22 वर्षीय विकास कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासीगण ग्राम पलिवार, थाना बहरियाबाद के रूप में की गई है।
आरोपी अश्वनी कुमार के कब्जे से 700 रुपये नकद और एक नीले रंग का ओप्पो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं, अभियुक्त विकास कुमार के पास से 1300 रुपये नकद बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-232/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अभियुक्त अश्वनी कुमार का आपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0-232/2025 धारा-305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस और मु0अ0सं0-237/2025 धारा-115(2)/352/351(3)/324(2)/126(2)/117(2) बीएनएस शामिल हैं। अभियुक्त विकास कुमार के खिलाफ भी मु0अ0सं0-232/2025 धारा-305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है।
