टीन शेड से चोट लगने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर


भांवरकोल। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बदौली गांव की एक महिला की बुधवार कि शाम आई आंधी-तूफान के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। बदौली निवासी तुलसी गोड़ की 45 वर्षीय पुत्री शैल कुमारी, जिनकी शादी बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के चऊरा कथरिया गांव निवासी अनिल गोड़ से हुई थी, बुधवार को अपने बीमार पिता को देखने मायके आई थीं। लोगों ने बताया कि बुधवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पड़ोस से उड़कर आए करकट उनके गर्दन पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शैल कुमारी के भाई सोमनाथ गोड़ उन्हें आनन-फानन में गाजीपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। शैल कुमारी की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें