तेज आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही,50 से अधिक हाईटेंशन विद्युत पोल टूटकर गिरे


सेवराई। तहसील क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के चलते करीब 50 से अधिक हाईटेंशन विद्युत पोल टूटकर गिर गए तथा कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते तहसील मुख्यालय सहित आसपास के 40 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। तहसील मुख्यालय परिसर में स्थित एक विशाल गूलर का पेड़ तेज आंधी के कारण धराशायी हो गया। पेड़ की चपेट में आने से तहसील की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई तथा ब्लॉक मुख्यालय जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। करहिया अठहठा मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर गिर जाने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। भदौरा फीडर, सेवराई फीडर, देवल फीडर और सायर फीडर समेत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। बिजली संकट के कारण पेयजल की समस्या भी गहरा गई है, क्योंकि मोटर न चल पाने से लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों में भारी नाराजगी और परेशानी का माहौल है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के करीब 15 और 35 से अधिक अन्य विधुत पोल टूटने की सूचना है। विद्युत निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें