गोविन्द इंटर कालेज सादात की प्रतिज्ञा यादव ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, सभी मेधावी छात्र हुए सम्मानित


नगर स्थित गोविंद इंटर कॉलेज (एडेड) प्रशासन ने सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, शिक्षिका प्रतिमा सिंह, नीतू राय, शिक्षक रवि कुमार राय राजन, विनोद राय, सर्वदेव कुशवाहा, एहतेशामुदीन, कृष्ण कुमार मौर्य और रामचन्द्र पाण्डेय सहित कई शिक्षक मौजूद थे। उन्होंने सफल छात्रों की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।
प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में डहरमौवा की प्रतिज्ञा यादव ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। डोरा की गौरी राय ने 73 प्रतिशत और कनेरी गांव की आंचल कुमारी ने 72.83 प्रतिशत अंक पाकर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्योति यादव ने 69.4 प्रतिशत और नैना कुमारी ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने इन मेधावी छात्रों को विद्यालय का गौरव बताया।
उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता केवल उनकी कड़ी मेहनत का ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का भी परिणाम है। प्रधानाचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन ही बड़े लक्ष्य हासिल करने का एकमात्र जरिया है। प्रधानाचार्य ने उन छात्रों को भी प्रेरित किया, जिन्हें इस बार कम अंक प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सफल साथियों से प्रेरणा लेकर दोगुने उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि सभी छात्रों को योग्य और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। विद्यालय प्रशासन हर कदम पर छात्रों की सहायता के लिए तत्पर है। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें