डैफोडिल्स एकेडमी में प्लैनेटेरियम शो का सफल आयोजन


लोक अधिकार

तमकुहीराज कुशीनगर । नगर पंचायत सेवरही के ब्रह्मदेव गिरि स्वतन्त्रता सेनानी नगर वार्ड नम्बर एक, पकरियार पूरब पट्टी स्थित डैफोडिल्स एकेडमी तमकुही रोड में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्लैनेटेरियम शो का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, ग्रहों, तारों तथा ब्रह्मांड से संबंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। प्लैनेटेरियम शो के माध्यम से सौरमंडल की संरचना, ग्रहों की गति, तथा अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया को दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा और अधिक बढ़ी। विद्यालय के डायरेक्टर मनीष गिरि ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और इसे अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें