डाला /सोनभद्र: चोपन विकास खंड अंतर्गत बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी टोला में शुक्रवार को सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ ओबरा नपं अध्यक्ष चांदनी,ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा यादव समेत अन्य लोगों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़ कर उत्सव भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।
ग्राम पंचायत निधि योजना से एक करोड़ इकतालीस लाख रुपए की लागत से बाईस विस्वा में सर्वसुविधायुक्त बनाए जाने वाले उत्सव भवन का शिलान्यास कर मंत्री श्री गोंड ने कहा कि उत्सव भवन के बनने से आसपास क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों समेत विभिन्न प्रकार के जन्मदिन या किसी अन्य प्रकार का छोटा बड़ा उत्सव भी मनाया जा सकेगा ग्रामीण अपने ही गांव में शादी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन शहरी सुविधाओं के साथ कर सकेंगे।चोपन खंड विकास अधिकारी अजीत यादव ने बताया कि यह उत्सव भवन दो मंजिला बनेगा भवन निर्माण चार विस्वा में होगा शेष अठारह विस्वा भूमी में पार्किंग स्टेज आदि के लिए बाउंड्री वाल रहेगा।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरेश यादव ग्राम पंचायत सचिव स्मिता यादव ग्राम रोजगार सेवक दिलिप साहनी ओबरा सभासद अमित गुप्ता, रीना चंद्रवंशी ,हंसराज,जगबंधन , भाजपा ओबरा मंडल मंत्री टाटा चौधरी जेई देवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
राज्य मंत्री ने किया उत्सव भवन का शिलान्यास, एक करोड़ इकतालीस लाख रुपए की लागत से बनेगा
