पलिया गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन से रोक लगाने की मांग


भांवरकोल क्षेत्र के पलिया गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध जताया और शासन-प्रशासन से इसे तत्काल रोकने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लोगों ने आशंका जताई कि शराब की उपलब्धता बढ़ने से गांव में विवाद और असामाजिक गतिविधियों की संभावना भी बढ़ सकती है।

विरोध कर रही महिलाओं में नगीना देवी, सीमा देवी, कुसुम और संजु ने कहा कि पलिया जैसे शांत गांव में शराब की दुकान खुलना बड़ी समस्या पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के भविष्य पर गलत असर पड़ेगा और परिवारों में भी कलह बढ़ सकती है।

ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति को देखते हुए पलिया में शराब की दुकान खोलने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो ग्रामीण आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें