ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय ने समाजसेवा में किया रक्तदान, जनपद में जल्दी ही लगवाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप – जितेंद्र राय बबलू राष्ट्रीय महासचिव


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवा के लिए हमेशा समर्पित युवा समाजसेवी ज्ञानेश्वर राय वत्स को जब भी समाज सेवा हेतु याद किया जाता है तत्पर होकर सहयोग करते रहते है। इसी क्रम में आज दो यूनिट रक्तदान की आवश्यकता जनपद गाजीपुर सिटी हॉस्पिटल में एक डायलिसिस के गंभीर मरीज को हुई। कहीं से कोई ब्लड का जुगाड नहीं बन पा रहा था। जैसे ही यह सूचना ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय को मिली तत्काल अपने घर खजुरा सैदपुर से गाजीपुर सिटी हॉस्पिटल अपने एक साथी कृष्णानंद राय को लेकर आ गए और दो यूनिट रक्तदान किया।  तब जाकर मरीज के परिजनों को थोड़ी राहत महसूस हुई, और विकट परिस्थितियों में शामिल होकर रक्तदान जैसे महान दान पुण्य के कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए मरीज के परिजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। इस नेक कार्य की सूचना जैसे ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों को हुई सभी ने टेलीफोनिक वार्तालाप पर इस प्रकार के योगदान के लिए उत्साहवर्धन करते हुए दोनों लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की। शुभकामना देने वालों में प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय कमलेश, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिवाकर राय, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, पवन राय, एवं दीनबंधु राय, जिला महामंत्री हिमांशु राय एवं राकेश रंजन राय, जिला संगठन मंत्री अश्वनी कांत राय, रत्नेश राय सहित तमाम सम्मानित जिला पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जन शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें