निहारिका राय बनी वाणिज्य कर अधिकारी , पी सी एस क्वालिफाई होने पर गांव में जश्न का माहौल


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


गाज़ीपुर । सदर तहसील अंतर्गत पुरैना ग्राम की रहने वाली कुमारी निहारिका राय ने 2024 पी सी एस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद को सुशोभित किया है। प्रथम बार उनके गांव पुरैना में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। गांव के समस्त नागरिकों ने बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया और सम्माननीय लोगों ने शुभाशीर्वाद एवं ढेर सारी बधाइयां प्रदान कीं। निहारिका राय ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव से प्रारम्भ की और इंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाज़ीपुर से किया। उच्च शिक्षा उन्होंने प्रयागराज से प्राप्त की। दिल्ली से अपने अटूट लगन एवं कठिन परिश्रम के बल पर इस गौरवशाली परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव के साथ जनपद का मान बढ़ाते हुए युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनी है। निहारिका ने अपने सफलता का श्रेय अपने दादा श्री विजय नारायण राय, पिता, माता एवं गुरुजनो को दिया है। उनके परिवार और गांव के लोगों को उन पर गर्व है।  इस अवसर पर शुभकामना देने वालों में प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, चतरा लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि कृष्ण माधव राय, राजलक्ष्मी राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय, जिला महामंत्री राकेश रंजन राय, सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें