पिपरा बाजार में 33 हजार वोल्ट ओपेन लाइन खींचने को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, अंडरग्राउंड केवल कराने की मांग


कुशीनगर ।पिपरा बाजार क्षेत्र में घनी आबादी के बीच से होकर गुजर रहे 33 हजार वोल्ट विद्युत तार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग एवं प्रशासन से उक्त हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड कराए जाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र अत्यधिक घनी आबादी वाला है, जहां से 33 केवी लाइन ओपेन गुजरना बेहद खतरनाक है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले 600 मीटर तक लाइन को अंडरग्राउंड कराने की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर कम से कम 1400 मीटर तक किया जाना आवश्यक है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों व आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए ओपेन हाईटेंशन लाइन को अंडरग्राउंड करना ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें