बहादुरगंज गाज़ीपुर۔
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बहादुरगंज के तरफ से नगर तथा के आसपास के चार प्राइमरी पाठशाला कंपोजिट विद्यालय में गरीब छात्रों को स्कूल बैग 200 की संख्या में आवंटित किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सुरवत में क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर के रीजनल मैनेजर मुकेश रमन ने कहा कि यूनियन बैंक क्षेत्र के होनहार और कमजोर किस्म के विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए उनका सहयोग के रूप में स्कूल बैग आवंटित कर रहा है और भविष्य में किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर उनके लिए सदैव सहयोग करता रहेगा।
बहादुरगंज शाखा प्रबंधक पंकज प्रसून ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे तथा उनके अभिभावक आर्थिक रूप से कमजोर तथा कम पढ़े लिखे होते हैं उनके बच्चे शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए बैंक पूर्ण रूप से वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि विद्यालय के अध्यापको को किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो वह किसी भी प्रकार का छोटा या बड़ा लोन देने के लिए तैयार है चाहे वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के संबंध में हो या किसी अध्यापक को अपने निजी कार्यवश लोन की आवश्यकता हो उसके लिए बैंक तैयार है बैंक शाखा के तरफ से इंग्लिश मीडियम स्कूल पट्टीगढ़ बहादुरगंज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरवत कंपोजिट विद्यालय महुआरी पीएम श्री कन्या कंपोजिट विद्यालय बहादुरगंज कुल चार विद्यालयों पर 200 स्कूल बैग वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बी आर एम राकेश कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
