सादात पुलिस नें 11 गोवंश बरामद किया, तस्कर को भेजा जेल


रिपोर्ट प्रद्युम्न कुमार राय


सादात – गाज़ीपर

स्थानीय पुलिस ने गोवंश तस्करी का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर हुई।

प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर एक टाटा पिकअप वाहन (UP65QT9467) में गोवंश ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर गहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान, पुलिस ने सरमेश यादव उर्फ दीपक यादव (उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी छपरा, थाना खानपुर) को सुबह 3:00 बजे गिरफ्तार किया। वाहन से 10 गाय और एक बछड़ा सहित कुल 11 गोवंश बरामद किए गए। हालांकि, अभियुक्त सूरज यादव (निवासी खिदिरगंज, थाना सादात), वाहन का अज्ञात चालक और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। तस्कर गोवंशों के मुंह और पैर बांधकर उन्हें वाहन में लादकर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने गोवंश को बेहोश करने के उपकरण भी बरामद किए, जिनमें छह निडिल, छह सिरिंज, दो छोटे चाकू और चार शीशी दवा (लिक्विड) शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सरमेश यादव को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में मु0अ0सं0 81/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद गोवंश को चिकित्सीय परीक्षण के बाद सादात कस्बे की गोशाला में देखरेख के लिए सुपुर्द कर दिया गया है। फरार अभियुक्त सूरज यादव और टाटा पिकअप वाहन के अज्ञात चालक की तलाश जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव, उप निरीक्षक पुनीत कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, अंबुज कुमार पाल, शैलेश सरोज, दिनेश कुमार और दुष्यंत कुमार शामिल थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें