पिपरा खुर्द में विशाल कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी


कुशीनगर ।पिपरा खुर्द गांव में कृषक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, प्रबंधकों एवं प्रगतिशील किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गोष्ठी में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, फसल उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत प्रगतिशील किसान हरिशंकर राय द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान शैलेश तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्ष रामकोला मनोज राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व डायरेक्टर करनाल डॉ. एस.के. पांडे, प्रधान प्रबंधक रामकोला यशराज सिंह, प्रधान प्रबंधक गन्ना इंदर कुमार शर्मा, एडवाइजर डॉ. एस.के. त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक सतीश चौहान, अपर प्रबंधक राहुल सिंह, प्रभारी अखिलेश राय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गोष्ठी में ईश्वर शरण पांडे, राजेश पांडे, इंदर यादव, उदयभान, संजय शुक्ला, प्रगतिशील किसान शैलेश तिवारी, विपिन तिवारी, रामानंद राय, संजय राय, पूर्व प्रधान खजुरिया मिंटू राय, डॉ. धीरेंद्र राय, घनश्याम राय, विनय राय, संदीप राय, राजू पाठक, दिनेश राय,हरिशंकर राय,संतोष राय सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने, उन्नत बीजों के प्रयोग तथा समय पर कृषि कार्य करने की सलाह दी। किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान पर चर्चा की गई।
गोष्ठी के सफल आयोजन से क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा गया और कार्यक्रम को किसानों के लिए लाभकारी बताया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें