राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डीसीएम ट्रेलर से टकराई, बड़ा हादसा टला


भांवरकोल। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद के पास बुधवार को एक डीसीएम सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि डीसीएम आगरा से माल लादकर बिहार जा रहा था। इसी दौरान मिर्जाबाद के पास सामने चल रहे ट्रेलर में जा भिड़ी, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि चालक सुरक्षित बच गया‌।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें