कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक आर्मी जवान ने स्थानीय पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि इंडियन आर्मी के जवान नीरज कुशवाहा ने किसी मामले को लेकर थाने के हल्का दरोगा से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि दरोगा ने स्पष्ट रूप से सहायता करने से इंकार कर दिया।इस पूरे घटनाक्रम का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नेबुआ नौरंगिया थाने का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अभद्र व्यवहार भी सुनाई दे रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।पीड़ित जवान ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से Pro Cell Kushinagar से अपील की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।ऑडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा है कि यदि समय रहते पुलिस मदद नहीं करती, तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग तेज हो गई है।
