कुशीनगर ।जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-28 पर वाहनों को रोककर खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोविंद शर्मा (निवासी गाजीपुर, थाना तमकुहीराज) व संदीप यादव (निवासी बलिया, हाल मुकाम गाजीपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैर प्रांत से आने वाले ट्रक व ट्रेलर चालकों को निशाना बनाते थे और फर्जी दस्तावेज दिखाकर डराकर वसूली करते थे।
पीड़ित ट्रक चालक रामकृष्ण निवासी हरियाणा ने बताया कि 26 मार्च की शाम एनएच-28 पर आरोपियों ने ट्रक रोककर जीएसटी अधिकारी बनकर जांच के नाम पर एक लाख अस्सी हजार रुपये की मांग की।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 63/2026 धारा 308(5), 111(2), 318(4) बीएनएस व 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।उक्त गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय उ0नि0 राम प्रवेश सिंह,सच्चिदानंद यादव,अनुराग यादव,श्रवण कुमार हे0 का0रामप्रवेश यादव,हे० का० अखिलेश कुमार, शंखधर राय सिपाही अजय यादव व अमित कुमार आदि शामिल रहे।

