समाज को एकजुट करना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य – जितेंद्र राय बबलू – राष्ट्रीय महासचिव
संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद / गाजीपुर । राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उधरनपुर निवासी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा आज जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में तीन व्यक्तियों को जिला संगठन मंत्री नामित किया गया है।
जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने क्रमशः मुहम्मदाबाद तहसील से ऊंचाडीह निवासी विजय बहादुर राय, जमानिया तहसील से अश्विनीकांत राय एवं महुवी के धनंजय प्रधान को महामंत्री पद हेतु नामित किया है।
समाचार पाकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय, प्रदेश, और गाजीपुर इकाई और क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी रहा । इस मौके पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर की टीम के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दिए।
> इस अवसर पर मनोनीत जिला संगठन मंत्रियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे और विश्वास के साथ हम लोगों दायित्व दिया गया है। हम लोग हमेशा अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करने का भरपूर प्रयास करेंगे। समाज और संगठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि “समाज को एकजुट करना ही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। और इसी क्रम में सक्रियता से प्रत्येक जनपदों में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। समाज हित में संगठन सदैव तत्पर होकर सहयोग के खड़ा रहा है और और हमेशा खड़ा मिलेगा।
इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों ने प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय, उपाध्यक्ष सदानंद राय, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, संगठन मंत्री साकेत सिंह, राजीव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं इसके अलावा तमाम राजनयिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
