इमरजेंसी के 50 साल पर मऊ में यूथ पार्लियामेंट, छात्रों ने लोकतंत्र पर किया तीखा विमर्श


धर्मेन्द्र भारद्वाज |मऊ 

DCS पीजी कॉलेज में NSS के तहत कार्यक्रम, प्रतिभागियों ने सत्तापक्ष-विपक्ष बनकर रखे दमदार तर्क

मऊ, 25 मार्च 2026:
डी.सी.एस. पी.जी. कॉलेज, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “इमरजेंसी के 50 साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लोकतंत्र के ऐतिहासिक पहलुओं से अवगत कराना और उनमें संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने अपने संबोधन में आपातकाल के ऐतिहासिक संदर्भों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. चंद्र प्रकाश राय ने डॉ. रविंद्र तिवारी के सहयोग से किया। यूथ पार्लियामेंट के दौरान विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आपातकाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावशाली तर्क-वितर्क प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम में जीवंत बहस का माहौल बना रहा।

निर्णायक मंडल में डॉ. रामनिवास राय, डॉ. विनोद तिवारी, प्रो. निर्मल सिंह (प्राचार्य, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज, रतनपुरा), डॉ. शैलेंद्र कुमार पांडे (असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी) और डॉ. हेमंत कुमार यादव (जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, मऊ) शामिल रहे।

प्रतियोगिता में सौम्या सिंह ने प्रथम, कृष्णा कुमार ने द्वितीय और साक्षी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन राशि मिश्रा, उप निदेशक ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा किया गया। अंत में नोडल अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर लोकतांत्रिक संवाद का मंच बन गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें