मऊ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को दिलाई गई तंबाकू मुक्त रहने की शपथ


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मऊ में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 ट्रेनी पुलिसकर्मियों ने तंबाकू का सेवन न करने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कोटपा अधिनियम 2003 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन न केवल गंभीर शारीरिक बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी इसके दुष्परिणाम सामने आते हैं। डॉ. सिंह ने पुलिसकर्मियों से कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम जनता को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, आर.आई. अरुण कुमार सिंह, एस.आई. इंद्रजीत पटेल, यूपी वीएच लखनऊ से दिलीप कुमार पांडेय, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ मऊ के काउंसलर वीरेंद्र यादव, सोशल वर्कर लक्ष्मीकांत दुबे तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश गुप्ता सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों और अन्य प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें