घोसी। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के पेशकार आशीष यादव की चाची के निधन की सूचना से तहसील परिसर में शोक की लहर फैल गई। समाचार मिलते ही तहसील के अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर तहसील परिसर में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा तहसील परिवार आशीष यादव एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
शोक सभा में तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष शिव प्रकाश, महामंत्री जय हिंद, जयप्रकाश यादव, अरविंद सिंह, वीरेंद्र यादव, लालजीत, राजेंद्र यादव, रामानंद, रफ़ीउल्लाह खान, भुवेश श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, शेख नदीम, सतीश पाण्डेय, कालिकदत्त पाण्डेय, उमाशंकर उपाध्याय, अतुल शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
