नौ दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया


मऊ- जनपद के कम्युनिटी हॉल में दस दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेले का उद्घाटन गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया।इस अवसर पर सहजानंद राय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प अभियान और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी एवं उत्तर प्रदेश सरकार से सहयोग से स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने आह्वाहन किया है कि देश के श्रमिकों और नौजवानों का खून पसीना और मेहनत से तैयार स्वदेशी उत्पादों का उपयोग सभी देशवासियों को करना चाहिए ताकि भारत आत्मनिर्भर बन सके।
भारत में स्वदेशी उत्पाद हर क्षेत्र में जैसे दवा का क्षेत्र हो या कपड़ा का क्षेत्र हो खाने की सामग्री हो जिसको पिछले कालखंडों में हमने छोड़ा था आज स्वदेशी को प्रोत्साहन देना तथा अधिक से अधिक लोग स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें उसी के संदर्भ में आज स्वदेशी मेला लगा है।9‌‌ नौ दिवससीय चलने वाला इस मेले में अधिक से अधिक लोग आएं और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें।
प्रधानमंत्री मंत्री जी द्वारा मुद्रा योजना के अंतर्गत आज इस देश के युवा स्वावलंबी बन रहे हैं प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हम रोजगार मांगने वाला न बनें रोजगार देने वाला बनें । स्वदेशी तथा स्वावलंबन अपनाते हुए हम दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति के रूप में खड़े हैं वह दिन दूर नहीं होगा मात्र छः महीने के अंदर ही भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।और ऐसे ही हम जागरुक होंगे तो दुनिया की पहली आर्थिक शक्ति के रूप स्थापित होगा मा०प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हम 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे।चाहे वह रक्षा का‌ क्षेत्र हो दुनिया भर के लोग भारत के हथियारों को खरीदने के लिए भारत के साथ समझौता कर रहे हैं।श्री राय ने कहा प्रधानमंत्री जी प्रेरणा से हम रक्षा,दवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं उसी जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस‌ अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी राजेश रोमन भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,विजयनरायन शर्मा, अरविंद सिंह, मुन्ना दुबे,गनेश सिंह, आनंद सिंह नीलम सर्राफ, सूरज राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, संतोष शर्मा, संतोष मिश्रा,राघवेंद्र राय शर्म,प्रतीक‌ जायसवाल आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें