कुशीनगर । क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर समस्त अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन करके विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई।
साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस के अवसर पर पराक्रम दिवस को भी मनाया गया।
प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इससे छात्र छात्राओं में समाजसेवा और नेतृत्व करने का गुण उत्पन्न होता है।समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की बुराइयों और समस्याओं के निराकरण के लिए एनएसएस के स्वयंसेवक सदैव आगे रहते हैं। पराक्रम दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि
नेता जी सुभाष चंद्र ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश को स्वतंत्र कराने हेतु अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था।
डॉक्टर विष्णु प्रताप चौबे ने बताया कि विद्यालय में एनएसएस की दो इकाइयां कार्यरत है।इस बार का विशेष शिविर ग्राम बहोरा रामनगर एवं पिपरा बाजार में लगाया गया है।
जिसमें सामुदायिक स्वच्छता,साक्षरता,स्वास्थ्य,
पर्यावरण आदि पर श्रमदान एवं जागरूकता फैलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र एवं योगेन्द्र यादव ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से बताते हुए उनको जानकारियां प्रदान की।
कार्यक्रम में सुनील पांडेय,सतीश कुशवाहा,चंद्रभूषण पांडेय,ऋषिकेश तिवारी,अरुंधति दुबे,रानी मिश्रा,मुन्नालाल दुबे के साथ साथ अभी छात्र छात्राएं और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



