सपही बुजुर्ग में भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, रात्रि में कथा का आयोजन


 

लोक अधिकार

तमकुहीराज कुशीनगर । विकास खण्ड तमकुही अंतर्गत ग्राम सभा सपही बुजुर्ग में आयोजित रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यज्ञाचार्य पं. सत्य प्रकाश शास्त्री एवं उनके सहयोगी आचार्यगण शिवम शास्त्री, शिवम कृष्ण शास्त्री व भोलू मिश्रा जी के मार्गदर्शन में कलश यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ।

कलश यात्रा शिव मंदिर सपही बुजुर्ग से प्रारंभ होकर उजारनाथ, तार विशुनपुर, गुरवलिया होते हुए दुमहि मोनी पहुंची। वहां से श्रद्धालु जल भरकर पंसरवा होते हुए सेमरा के रास्ते वापस शिव मंदिर पहुंचे। यात्रा में कुल 151 कलश शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहीं।

इस महायज्ञ के मुख्य यजमान त्रिभुवन सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, प्रकाश सिंह, हरिहर खरवार, सत्तन पटेल हैं। यज्ञ आयोजन समिति में अध्यक्ष अतुल सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह तथा उपकोषाध्यक्ष हर सिंह प्रसाद की प्रमुख भूमिका रही।

महायज्ञ के तहत प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आचार्य पंकज कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।

कलश यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की। यज्ञ का आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें रुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं प्रवचन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें