कुशीनगर। में लव ट्रायंगल में युवक को पुलिस के सामने गोली मार दी गयी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि जैसे ही पहली गोली चलती है, वहां मौजूद दरोगा भाग जाता है। आरोपी तीन राउंड फायरिंग किया। एक गोली युवक के पेट में लगी। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिस युवक को गोली लगी है, जानकारी के अनुसार वह एक लड़की से प्रेम करता है। वह लड़की आरोपी युवक के भाई की मेडिकल स्टोर पर काम करती है। उससे भी लड़की का अफेयर चल रहा था। सोमवार को आरोपी का भाई लड़की को घर छोड़कर लौट रहा था, तभी उसकी पीड़ित युवक से कहासुनी व धक्का मुक्की हो गयी जिसमे
पीड़ित युवक के सिर में चोट लग गई। इसके बाद वह अपने घरवालों के साथ आरोपी के घर पहुंचा। वहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने पेट में सटाकर युवक को गोली मार दी।
पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला मंगलवार सुबह पडरौना कोतवाली के खिरकियां बाजार का है।
*पूरा मामला जानिए*
खिरकियां बाजार का रहने वाला राहुल (24) मेडिकल स्टोर चलाता है। मेडिकल स्टोर पर काम करने वाली लड़की से उसका अफेयर चल रहा है। लड़की को राहुल के गांव का रहने वाला विकास यादव (30) भी पसंद करता है। विकास के ताऊ किसुन यादव ने बताया- मंगलवार सुबह राहुल स्टोर में लड़की को छोड़ने के लिए उसके घर जा रहा था।
दुकान से 400 मीटर दूर विकास ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसके बाइक की चाबी और प्लग निकाल लिए। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया। इसके करीब 20 मिनट बाद राहुल लड़की को छोड़कर वापस आया।
विकास के साथ उसका दोबारा झगड़ा हो गया। इसमें विकास के सिर में चोट लगी। वह घर पहुंचा। फिर हम लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने विकास को छोड़ दिया। इसके बाद हम लोग राहुल के घर गए। वहां राहुल से फिर झगड़ा हो गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना राहुल के भाई दिनेश (30) को दी।
*पेट में रिवॉल्वर सटाकर मारी गोली*
दिनेश के घर से तीन किमी दूर आरा मशीन है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा। इसके बाद कहासुनी हो गई। इतने में दिनेश ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली। पहला फायर जमीन पर किया। इससे वहां जमा लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद दिनेश ने दूसरा फायर विकास पर किया, लेकिन वह बच गया। फिर दिनेश दौड़कर विकास के पास गया और पेट में रिवॉल्वर सटाकर गोली मार दी।
इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौके पर पुलिस मौजूद थी लेकिन रोकने के बजाय भाग गई। घटना के बाद विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। 25 दिन पहले ही उसके चाचा की भी मौत हो गई थी। इसी वजह से वह गांव आया था।
पुलिस का कहना है कि राहुल और उसके भाई दिनेश समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के उपरांत प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।