प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव से तलाक का किया ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी हलचल


धर्मेन्द्र भारद्वाज |

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है। प्रतीक यादव ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपर्णा यादव से रिश्ते खत्म करने की बात कही।

प्रतीक यादव ने पोस्ट में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति खराब होने का दावा किया और अपर्णा यादव पर पारिवारिक रिश्ते बिगाड़ने तथा केवल नाम, पैसे और प्रभाव के लिए फैसले लेने का आरोप लगाया। यह पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

अपर्णा यादव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव की उम्र 38 वर्ष है, जबकि अपर्णा यादव 36 वर्ष की हैं। दोनों ने करीब 14 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों के रिश्तों में खटास वर्ष 2022 से शुरू हुई थी, जब अपर्णा यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। बताया जा रहा है कि यह फैसला प्रतीक यादव की मर्जी के खिलाफ था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 5 फरवरी 2025 को प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया था। उन पोस्टों में भी उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े आरोप लगाए थे।

फिलहाल, प्रतीक यादव और अपर्णा यादव दोनों ही मीडिया के फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। अपर्णा यादव के भाई से संपर्क करने पर उन्होंने आशंका जताई कि सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो सकता है और जल्द ही इस पूरे मामले पर परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव या पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें