पंजीकृत मुकदमे के जांच में वादी ने विवेचक पर अनियमितता बरतने काआरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र


 

कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवसार गांव निवासी देवता शर्मा ने एक आपराधिक मामले की विवेचना वर्षों से लंबित रहने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार वर्ष 2017 में थाना नेबुआ नौरंगिया में मुकदमा अपराध संख्या 0379/2017 धारा 364 आईपीसी के तहत दर्ज कराया गया था। इस मामले में वाद में विवेचक द्वारा अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई, जिसे न्यायालय में चुनौती दी गई। न्यायालय द्वारा 20 सितंबर 2021 को आदेश पारित करते हुए पुनः विवेचना कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
आरोप है कि न्यायालय के कई बार आदेश देने के बावजूद अब तक न तो वादी का बयान दर्ज किया गया और न ही पुनः विवेचना कर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल की गई है। जीससे पीड़ित को लगातार न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।
पीड़ित देवता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें