
तुरपटटी बाजार का नाम बदलकर सूर्य नगर करने व नट समुदाय को कालोनी बनाने जिला मुख्यालय को बाईपास बरवा महादेवा में पुलिस चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया पूर्ण होगी जल्द घोषणा
कुशीनगर/ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सरकारी आवास लखनऊ में मिलकर पूर्व में दिए मांग पत्र पर किया चर्चा जिसपर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को जल्द से घोषणा करने में का दिया आश्वासन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूर्व में दिए पत्र में जिले के तुरपटटी बाजार का नाम बदलकर सूर्य नगर करने व नट समुदाय लोगों के लिए कालोनी बनाकर बसाने की मांग एवं जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए सरस्वती चौक मिश्रौली तक बाईपास रोड की मांग बाईपास रोड बनने से तीन बिधान सभा रामकोला खडडा पडरौना कुशीनगर के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सहुलियत मिलेगी और रामकोला के बरवा महादेवा में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखा था इन सभी मांगों का शासन में सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लिया गया है जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषणा की जायेगी मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित सभी मांगों को जल्द से जल्द घोषणा करने और कारवाई का आश्वासन दिया पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के साथ भाजपा नेता आशुतोष गोबिंद राव उर्फ गोलू बाबू मौजूद रहे।
