धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मऊ। 22 मार्च 2026… यह तारीख मऊ के लिए खास बनने जा रही है। योग गुरु स्वामी रामदेव पहली बार मऊ आ रहे हैं।
सुबह 10 बजे से लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, सिकटिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां स्वामी रामदेव मऊ और आसपास के प्रबुद्धजनों से सीधे संवाद करेंगे।
इस संवाद का मुख्य विषय होगा—जीवन में शिक्षा और योग का महत्व।
यानी सिर्फ बातें नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस मार्गदर्शन भी मिलेगा।
कार्यक्रम में जिले के उन लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है।
आयोजक मुरलीधर यादव के अनुसार, इस खास मौके पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल करेंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मऊ की जनता इस ऐतिहासिक आगमन को कितना भव्य बनाती है।
