घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय का जन्मदिन समर्थकों ने पूरे उल्लास के साथ पूर्वांचल के आधा दर्जन जनपदों में रक्तदान कर मनाया,


धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ

कल से युवावों द्वारा रक्तदान का सिलसिला जो BHU में सैकड़ो यूनिट रक्तदान से शुरू हुआ वो आज भी मऊ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में भी जारी रहा

*आज मऊ शिविर का उद्घाटन CMS डॉ धन्नजय सिंह ने रिबन काटकर किया और कहा कि बधाई देना का इससे बेहतरीन तरीका और कोई दूसरा नही हो सकता है ,रक्तदान को महादान कहते है*

 

मऊ के साथ साथ बनारस , ग़ाज़ीपुर , बलिया , बक्सर, आजमगढ़, प्रयागराज , बरेली , पीलीभीत लखनऊ , दिल्ली , हरियाणा हिसार और बिहार के कई ज़िलों में सैकड़ों युवाओं की ब्लड बैंक के सामने लाइन लगी हुई है घोसी के पूर्व सांसद के जन्मदिन के अवसर पर रक्त दान करने की । मऊ में सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में , ग़ाज़ीपुर में नवीन राय हैपी के नेतृत्व में, बलिया में एडवोकेट सोनू पांडेय बसंत राय उत्कर्ष के नेतृत्व में , बनारस में – मनीष तिवारी , हनी सिंह , सचिन सिंह , राहुल राय के नेतृत्व में बीएचयू , प्रयाग राज में विक्रांत शर्मा , लखनऊ में बिट्टु सिंह , दिल्ली में दिलीप जी , हरियाणा में अजय शर्मा , शिवम् , *561* *युवाओं ने रक्त दान किया ।* और यह केवल इस साल नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से उनके समर्थक जब वह सांसद नहीं भी थे तब से करते आ रहे हैं , पिछले 6 वर्षों से तो मऊ में कर रहे है सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय से जब बात हुई तो उन्होंने बोला की सांसद जी के चाहने वालों का मक़सद केवल एक है की उनके जन्मदिन के अवसर पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मदद की जाये , रक्त दान – महादान होता है और अपने लोकप्रिय नेता को हम सभी लोग इस तरीक़े से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं । इस अवसर पर अनेकों वृद्धा आश्रमों में भोजन कराने का काम उनके समर्थकों द्वारा किया जाता है साथ ही अस्पतालों में मरीज़ों में फल वितरण और मंदिर मस्जिद में पूजा और दुआ खवानी की जाती है । कोरोना का प्रथम चरण हो या दूसरा जब लोग ऑक्सिजन की कमी से और दवाओं के अभाव में थे तब भी मदद को आगे आये थे, जब ऑक्सिजन सिलिंडर नहीं मिल रहा था उस वक़्त २०० मेगा जंबो सिलिंडर मऊ के सीएमओ को दान किया , लोकसभा के सभी ८६३ गाँव में मोबाइल हॉस्पिटल भेज कर मुफ़्त की ६०,००० लोगों में डेटा के साथ दवाएँ वितरण करायीं , टेलीमेडिसिन के तहत नामचीन डॉक्टर की व्यवस्था करवायी और महीनो तक मुफ़्त रासन वितरण कराया और यह सब कुछ व्यक्तिगत अपने निजी कोष से कराया गया न की सांसद निधि से ।

 

अवधेश बागी जिला पंचायत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। संतोष राजभर जिला पंचायत ने कहा कि हर इंसान को साल में कम से तीन बार स्वेच्छिा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद को अपनी जान न गंवानी पड़े। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में ,योगेश राय गब्बू अशोक कुमार जी विनय कुमार , मनोज कुमार पीयूष राय उदय सिंह मनीष राय मुकुल सिंह राजेश कुमार कमलेश विनोद राम राजकुमार सिंह,प्रेमशंकर राय,राहुल प्रधान, संजीत यादव ,रजत बीरबहादुर,राजेश प्रधान,सोनू राय, विशाल जी, अभिमन्यु राणा, ओमप्रकाश यादव , नागेंद्र राम, आनंद मल्ल,शिवानंद यादव ,आसुतोष पांडेय , नदीम अहमद , चन्दन राणा चौहान , राजभर, शैलेन्द्र कुमार सिंटू जिलाध्यक्ष बसपा , पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय ,अजय निषाद ,बीरबहादुर जी ,, अमित बिटरेज,रामनिवास राम विवेक तिवारी, सनोज राजभर,सिंटू सहित 80 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करा 51 लोगो ने दिया बाकी क्रम से शनिवार से करेंगे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें