धर्मेंद्र भारद्वाज । मऊ
5 फरवरी की वारदात के बाद बढ़ा आक्रोश, दर्जनों किन्नरों ने सौंपा ज्ञापन, त्वरित कार्रवाई की मांग
सोमवार को एक अनोखा और गंभीर विरोध देखने को मिला, जब दर्जनों किन्नर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उनकी मांग साफ थी—5 फरवरी को हुए चाकू हमले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
यह मामला थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के जहांगीराबाद का है। आरोप है कि सलोनी किन्नर और उनके साथियों को बधाई बजाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वही कार्यक्रम अचानक विवाद में बदल गया। गाना गाने और कथित छेड़खानी को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।
एफआईआर के मुताबिक, हबीबुर्रहमान के बेटे सफिकुर्रहमान, उसकी पत्नी नजराना और जाकिया उर्फ आसफिया समेत कई लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और चाकू से हमला करने का आरोप है।
बताया गया कि विवाद के बाद जब किन्नर वहां से निकलने लगे, तो सफिकुर्रहमान ने सलोनी किन्नर का पीछा कर उनकी पीठ पर चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सुमन किन्नर, ज्योति और नेहा पर भी हमला हुआ, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दक्षिण टोला में 3 नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से समुदाय में नाराज़गी है।
इसी नाराज़गी के चलते सोमवार को किन्नरों का समूह एसपी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने शिकायती पत्र देकर कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद आवश्यक
