मऊ में पुलिस की बड़ी सफलता: 164 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 41 लाख की संपत्ति मालिकों को लौटाई


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 164 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के मार्गदर्शन में जनपदीय साइबर सेल एवं मोबाइल बरामदगी टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल (ceir.gov.in) की मदद से जिले के विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया।

थानावार बरामदगी की बात करें तो कोतवाली से 12, सरायलखंसी से 23, दक्षिणटोला से 17, साइबर थाना से 11, रानीपुर से 12, चिरैयाकोट से 3, मुहम्मदाबाद से 9, कोपागंज से 18, घोसी से 16, दोहरीघाट से 11, मधुबन से 15, रामपुर से 4 तथा हलधरपुर से 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने मऊ पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

मोबाइल गुम होने पर क्या करें?
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराएं या UPCOP मोबाइल ऐप के जरिए ‘गुम संपत्ति’ में विवरण दर्ज करें। साथ ही, CEIR पोर्टल पर ‘ब्लॉक स्टोलन/लॉस्ट मोबाइल’ विकल्प में मोबाइल की जानकारी दर्ज कर पंजीकरण संख्या सुरक्षित रखें। मोबाइल ट्रेस होने पर संबंधित व्यक्ति को SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी, जिसके बाद वह अपने नजदीकी थाने से संपर्क कर सकता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें