धर्मेन्द्र भारद्वाज। मऊ
मऊ, 19 मार्च 2026: डी.सी.एस. पी.जी. कॉलेज, मऊ द्वारा “विकसित भारत युवा संसद 2026” के आयोजन की घोषणा की गई है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से 25 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को मजबूत करना तथा समसामयिक मुद्दों पर तार्किक और प्रभावी विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है।
इस युवा संसद में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को एक मंच प्रदान किया जाएगा, जहाँ वे सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा।
कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने जनपद के अधिक से अधिक युवाओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
