मऊ में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 564 वाहनों का चालान; 24 वाहन सीज


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन में जनपद में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस के 12 वाहन, फॉल्ट नंबर प्लेट के 5 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 38 वाहन, बिना इंश्योरेंस के 13 वाहन, बिना सीट बेल्ट के 9 वाहन, गलत पार्किंग में खड़े 105 वाहन तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 305 वाहनों का चालान किया गया।

इसके अलावा बिना रूट परमिट संचालित की जा रही 22 बसों और 2 अन्य वाहनों को सीज कर दिया गया। कुल मिलाकर 564 वाहनों का चालान करते हुए 7,05,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें