धर्मेन्द्र भारद्वाज । मऊ
मऊ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेव धाम आज भव्य रोशनी और भक्ति माहौल के बीच दुल्हन की तरह सजा नजर आया। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धाम का उद्घाटन किया।
वाराणसी के बाद अब मऊ का महादेव धाम श्रद्धालुओं के लिए नया आकर्षण बनता जा रहा है। मंदिर परिसर में भगवान शिव की अनुपम और भव्य छवि के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
धाम परिसर में सुंदर घाटों का निर्माण और नौका विहार की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थल धार्मिक पर्यटन के रूप में नई पहचान बना रहा है। शाम होते ही घाटों की रोशनी और सजावट ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।
प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी मऊ महादेव धाम की चर्चा करते हुए इसे पूर्वांचल की आध्यात्मिक पहचान बताया।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
जिला प्रशासन, नगरपालिका, बिजली विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
