लगातार बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित परिवारों की बढ़ीं दुश्वारियां, राहत सामग्री का इंतजार


गाजीपुर: भले ही गाजीपुर बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से जलस्तर स्थिर होने का दावा किया जा रहा है। इसके विपरित गंगा नदी का जलस्तर में लगातार वृद्धि से क्षेत्रवासियों मुश्किलें बढ़ती जा रही है।बाढ़ से शेरपुर पंचायत के कुल छः पुरवे सहित फिरोजपुर, धर्मपुरा, नकटीकोल, रानीपुर आदि गांव चौतरफा पानी से घिरने से टापू की शक्ल में तब्दील हो गए हैं। वहीं शेरपुर पुलिस चौकी भी पानी में गिर गई है।आवश्यक आवागमन के लिए नांव ही एक मात्र सहारा है। जिस पर लोग आवश्यक सामग्री ले जा रहे हैं।बाढ़ से जहां लोगों को दुश्वारियों से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं खरीफ में ब्यवसायिक खेती बाढ़ से शत प्रतिशत चौपट होने से किसानों की कमर टुट गई है। ज्ञात हो कि शेरपुर पंचायत सहित अन्य प्रभावित गांवों में सैकड़ों एकड़ में बोई गई मिर्च, टमाटर, परवल, लौकी, करैला आदि सब्जियां बाढ़ की भेंट चढ़ जाने से किसानों में काफी निराशा व्याप्त है। वहीं पलिया एवं लोहारपुर में सब्जी एवं धान की फसल पानी में डूब गई है। सब्जी के महंगे बीज के रोपाई के बाद अब फूल फल आने लगे थे। लेकिन बाढ़ ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गया है। ज्ञात हो कि किसान कर्ज आदि लेकर किसी तरह से बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती करते हैं। ऐसे में बाढ़ से किसानों की आर्थिक छति उठानी पड़ी है। हालांकि बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ राहत सामग्री जरूर वितरित की जा रही है। हालांकि आज शेरपुर पंचायत में कुल 130 परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया गया। इसके बावजूद इलाके के अधिकांश गांवों में तहसील प्रशासन की ओर से कई गांवों के सैकड़ों परिवारों को राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें