जमीन कब्जे का विरोध करने पर महिला व नाबालिग से मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर


कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव निवासी अमीरून नेशा ने अपने पति के भाई पर जबरन खेत में कब्जा करने, विरोध करने पर मारपीट करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता अमीरून नेशा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 दिसंबर को उसका देवर अमीन जबरन उसके खेत में मेड़बंदी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो अमीन, उसकी पत्नी, दो बेटियां व उसकी छोटी बहन सहित अन्य लोगों ने मिलकर उसे तथा उसके 14 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पर बच्चे को भी पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं, जान-माल की धमकी दी गई तथा पीड़िता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि किसी तरह आरोपितों के चंगुल से बचकर वह इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंची, जहां उसका उपचार कराया गया। अमीरून नेशा ने पुलिस से मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें