सांस्कृतिक आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य करते हैं ,समाज में कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं जुलफ़ेकार अहमद ‘गामा’


द स्टार क्लब शाहगंज के तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘एक शाम कला एवं संस्कृति के नाम’ कार्यक्रम

संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज जौनपुर: द स्टार क्लब शाहगंज के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ‘एक शाम कला एवं संस्कृति के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के वरिष्ठ नेता जुल्फिकार अहमद गामा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अवनीश विक्रम सिंह( गुरुजी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाहगंज नगर के रामलीला मैदान में किया गया। इस अवसर पर गायन प्रतियोगिता एवं विद्यालयों के डांस ग्रुपों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति गीतों, सदाबहार गीतों, लोकगीतों एवं ग़ज़लों की सुंदर झलक देखने को मिली। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

मुख्य अतिथि जुल्फिकार अहमद गामा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच देने का कार्य करते हैं तथा समाज में कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। विशिष्ट अतिथि अवनीश विक्रम सिंह जी ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी पहचान है और ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों में डॉ सोहराब सिद्दीकी ,मोहम्मद सलमान, बसपा नेता अनिल गौतम, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, पत्रकार राजकुमार(अस्क),अब्दुल कयूम, शशांक शेखर पत्रकार विजय ,दिनेशकांत यादव अनिल मोदनवाल, श्यामजी गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें