दहेज हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार


 

संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज,जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम उसराभादी में 20 फरवरी 2026 की रात श्रीमती पूनम उर्फ मनीता (28) पत्नी संजीव कुमार ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतका के परिजन की तहरीर पर थाना शाहगंज में मुकदमा संख्या 0047/2026 धारा 85, 80(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आज चार अभियुक्तों—संजीव कुमार पुत्र रामचन्द्र प्रजापति, रामचन्द्र प्रजापति पुत्र स्व. रामनाथ, उमेशचन्द्र पुत्र रामचन्द्र प्रजापति तथा सुनीता देवी पत्नी रामचन्द्र प्रजापति—सभी निवासी ग्राम उसराभादी, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर—को उनके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतका पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उसका उपचार कराया जा रहा था। रात में दरवाजा तोड़ने पर वह फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल राजन कुमार तथा महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह व आरती गौंड शामिल रहीं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें