नृत्य, नाटक और संदेशों से सजा ‘नन्हे सितारे’ कार्यक्रम, परीक्षा से पहले बच्चों का बढ़ा आत्मविश्वास
संवाददाता: चंदन जायसवाल
शाहगंज जौनपुर: शाहगंज नगर के खुटहन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की जूनियर शाखा में शनिवार को ‘नन्हे सितारे’ नामक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह ,स्कूल के निर्देशक गौतम जायसवाल और प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया, अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं और परीक्षा से पहले तनावमुक्त वातावरण प्रदान करते हैं।अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परीक्षा व जीवन की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। उन्होंने बच्चों को आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धि मौर्य, अव्या और आसू द्वारा भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। मोबाइल फोन की लत, जय हो उत्तर प्रदेश, पिता पर भावनात्मक नाटक, बाल श्रम एवं शिक्षा का अधिकार तथा विविधता में एकता जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रमों ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
बच्चों के नृत्य, अभिनय और संवादों में आत्मविश्वास और अनुशासन स्पष्ट झलका। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाईं और विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों, अभिभावकों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।उक्त अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल पत्रकार ,राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद शाहगंज की अध्यक्ष पंकज जयसवाल ,पत्रकार संघ शाहगंज के अध्यक्ष एकलाख खान , दीपक सिंह शैलेश नाग मनोज जायसवाल चंदन अग्रहरि सहित् सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सुषमा मैडम, शेफाली मैडम, सोनी मैडम, कुसुम मैडम, गुलनाज मैडम, अंकिता मैडम, अंजू मैडम, ममता मैडम, शिप्रा मैडम, सान्या मैडम, शमीम सर, पूजा मैडम, निकिता मैडम, प्रतिभा मैडम, सोनू सर, रानी मैडम, कार्यक्रम अधिकारी नुसरत मैडम, पुष्पा मैडम, संजू मैडम, आर्ची मैडम, शमीमा मैडम, श्रेया मैडम, प्रियंका मैडम, आरती मैडम, साहित सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
