उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए आर.के. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शाहगंज की छात्राओं को किया गया सम्मानित


संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज जौनपुर: पल्स पोलियो अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए आर.के. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शाहगंज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, इस अवसर पर डॉ. रफीक फारूकी ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं के सेवाभाव, समर्पण और जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें