जेईई मेंस की परीक्षा में रजत सिंह ने मारी बाजी


संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज जौनपुर: शाहगंज तहसील के खुटहन थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव निवासी कमलेश सिंह पूर्व प्रधान के भतीजा रजत सिंह ने जेईई मेंस में बाजी मार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजत सिंह जेईई मेंस परीक्षा में 97.65% प्राप्त कर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। स्व मनरेज सिंह के कुल सात बेटे है। स्व मनरेज सिंह के छठे बेटे शशि सिंह फौजी के दो बेटे है बड़े बेटे ने बीते वर्ष जेईई मेंस परीक्षा में लगभग 99% प्राप्त किया था इसी को देखकर छोटा बेटा रजत सिंह ने जेईई मेंस परीक्षा में 97.65% लाया खास बात ये है कि दोनों बेटे ने किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिये रजत सिंह ने बताया कि मैं अपने घर पर सिर्फ 8 घंटे पढ़ाई करता था ये श्रेय हमारे परिवार के लोगों का था, रजत सिंह ने बताया कि मैं एस एस पब्लिक स्कूल जौनपुर में 12वीं का छात्र हूं। रजत सिंह ने सिर्फ अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे जौनपुर जिले का नाम रोशन किया है। गांव के लोगों ने रजत सिंह को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मुसाफिर सिंह,कमलेश सिंह पूर्व प्रधान, अखिलेश सिंह, शानू सिंह, शशि सिंह, सुनील कुमार सिंह, अवधेश सिंह पप्पू, विनोद कुमार सोनी, शुभम सिंह गोलू, नितेश कुमार सिंह फौजी,शरद पिंटू सिंह,लालजी विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, मदन यादव, मनोज यादव, रामबचन बिंद, बब्बू टेलर, अरुण कुमार यादव पत्रकार, लवकुश यादव, राकेश कुमार मौर्य गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें