संवाददाता: चंदन जायसवाल
शाहगंज जौनपुर:लायंस क्लब शाहगंज स्टार एवं ज्योत्सना शाहगंज के संयुक्त प्रयास से आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा शिविर का आयोजन ज्योत्सना भवन, पक्का पोखरा, शाहगंज में किया जाएगा। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। पात्र मरीजों का निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए निवास एवं भोजन की भी व्यवस्था रहेगी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एस. एल. गुप्ता एवं लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष ला. अरुण पाण्डेय ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज इस शिविर का लाभ उठाएं और समय से पहुंचकर पंजीकरण कराएं।
शिविर से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण हेतु संपर्क सूत्र:
9415651482, 9919604670
आयोजकों ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य गरीब एवं असहाय मरीजों को आंखों की रोशनी लौटाकर उन्हें स्वस्थ जीवन देना है।
