संवाददाता: चंदन जयसवाल
शाहगंज जौनपुर: शाहगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचक राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास काल से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा स्थल पर दिनभर राम नाम की गूंज सुनाई देती रही।
कथा के दौरान महाराज ने तीर्थराज प्रयागराज में महर्षि भरद्वाज के आश्रम से जुड़ा प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि वनवास के समय भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जब प्रयाग पहुंचे, तो महर्षि भरद्वाज ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया। संतों का सान्निध्य और तीर्थों का महत्व जीवन को पवित्र व सार्थक बनाता है—इस संदेश को महाराज ने सरल शब्दों में समझाया।
महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्य पालन की सर्वोच्च मिसाल है। सत्य, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है। भरद्वाज मुनि की सेवा-भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है।
कथा के प्रारंभ में मुख्य जजमानों के साथ द्वितीय दिवस के जजमानों के नाम श्रद्धालुओं के समक्ष रखे गए। इस अवसर पर श्रीश अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, रामेश्वर प्रसाद अग्रहरि, विश्व कुमार अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, मीना देवी, कृष्ण कांत सोनी, जानकी सोनी, रविकांत सोनी, पूनम सोनी, दिनेश अग्रहरि, संगीता अग्रहरि, शंकर लाल कैलाश, अनिमेष अग्रहरि सहित अनेक श्रद्धालु दैनिक जजमान के रूप में शामिल रहे।
भजनों की मधुर प्रस्तुति के बीच पूरा पंडाल राम नाम के उद्घोष से गूंज उठा। कथा के अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं संभाली गईं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। नौ दिवसीय श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायंकाल छह बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे उत्त अवसर पर उपस्थित लोगों में भुवनेश्वर मोदनवाल .वेद प्रकाश जायसवाल. धीरज पाटिल .जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल. पत्रकार राजकुमार. गौरव चतुर्वेदी एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद . मनीष अग्रहरि मनीष ड्रेसेज. घनश्याम जायसवाल. कमलेश अग्रहरि नेता .उमेश जायसवाल .कालीचरण जायसवाल. शीतल अग्रवाल .मनोज ड्रेसज .नीरज मिश्रा .नीतू मिश्रा. राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद शाहगंज की अध्यक्ष पंकज जयसवाल. ममता. रूबी .अनुपमा. स्वाति .खुशबू जायसवाल .बिट्टू किन्नर. सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
