शाहगंज नगर में निकला भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया


संवाददाता: चंदन जायसवाल

शाहगंज जौनपुर: नगर में आयोजित भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हो गई। लक्ष्मी नारायण वाटिका से विधि-विधानपूर्वक प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा आगे बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रा का समापन श्री रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि पुज्य नीव करौरी बाबा एवं श्री कनक भवन की कृपा से 12 फरवरी से 20 फरवरी तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। कथा में श्रीराम महिमा से लेकर सुंदरकांड एवं श्रीराम राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन की सफलता में श्रीश अग्रहरि, (टोनू )सुनील अग्रहरि टप्पू, भुवनेश्वर मोदनवाल, नगर संघचालक दिलीप अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, चंदन जायसवाल पत्रकार .किशन अग्रहरी, कृष्णकांत सोनी, देवेश जायसवाल, शिष मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, धीरज पाटिल, अनिल मोदनवाल, अमित जायसवाल, विकास चौधरी, अश्वनी अग्रहरि, सिम प्रकाश अग्रहरि, प्रगेश मोदनवाल, कालीचरण जायसवाल, संदीप जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, विवेक सोनी, सुडू अग्रहरि, अरुण चौहान, खुशबू जायसवाल, बिट्टू किन्नर, नीतू मिश्रा, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद शाहगंज अध्यक्ष पंकज जायसवाल, शालू मोदनवाल, पूजा जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, रीता जायसवाल, मंजू मोदनवाल, शिप्रा अग्रहरि, बुलबुलअग्रहरि, अमृता अग्रहरि एवं मनीषा जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह व्याप्त है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें