मुकुट पूजन के साथ गोंठा की रामलीला का हुआ शुभारम्भ 


पवन उपाध्याय

दोहरीघाट, मऊ। क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में अग्रणी गोंठा की प्रसिद्ध रामलीला का शुभारम्भ सोमवार को विधि-विधान के साथ हुआ। लगभग चार सौ वर्षों से चली आ रही इस रामलीला की शुरुआत परंपरानुसार मुकुट पूजन से की गई।

इस वर्ष यजमान के रूप में गोंठा निवासी राहुल मद्धेशिया ऊर्फ बिलाऊ व उनकी पत्नी सुधा मद्धेशिया ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान जी के लिए चांदी के नए मुकुट भेंट किए। इन चांदी के मुकुटों का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर मंचन की शुरुआत की गई। पूजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए मौजूद रहीं और भक्तिमय वातावरण का सृजन हुआ।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने बताया कि गोंठा में रामायण की लीलाओं का जीवंत मंचन होती है। समिति के मंत्री विनय गुप्ता ने बताया कि इस रामलीला की ख्याति दूर-दराज तक है और आसपास के गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में इसे देखने आते हैं।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया। गोंठा की रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर भी है, जिसे लोग पूरे उत्साह और भक्ति भाव से संजोए हुए हैं।

इस अवसर पर आचार्य संजय उपाध्याय, समिति अध्यक्ष अजय उपाध्याय, मंत्री विनय गुप्ता, सिंटू गुप्ता, आयुष, पवन उपाध्याय, सौरभ राय, प्रिंस, रेखा, बबीता, सीमा, खुशबू, हेमलता, बेचनी, रामवती, सुनीता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Edited by Umashankar

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें