गरीब बेसहारा 1001 विधवाओं में वितरित किया गया अंग वस्त्र


गरीबों की मदद के लिए घोसी नवनिर्माण मंच के संस्थापक बन रहे सहारा
•जिले के बाहरी जनप्रतिनिधियों को बद्रीनाथ ने दिखाया आईना

मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटघरा शंकर (मधुबन) में शुक्रवार की देर सायं विधवा माता, बहनों के सम्मान में घोसी नव निर्माण मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 1001 विधवा माताओं और बहनों को अंग वस्त्रम देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सरकार की पेंशन योजना से वंचितों को लाभान्वित करने के लिए एक अभियान चलाकर उनकी मदद के लिए मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने अपना हाथ आगे बढाया है। बद्रीनाथ की इस नेक पहल की चहुंओर सराहना हो रही है। बद्रीनाथ का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। मंच के संस्थापक बद्री नाथ ने कहा कि जीवन साथी के निधन के बाद महिलाओं के लिए जीवन बहुत ही पीड़ादायक हो जाता है, लेकिन समाज में प्रचलित परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विधवाओं की सुरक्षा हेतु व्यवस्था अपर्याप्त है। श्री नाथ ने जिले के बाहर के चुने गए जनप्रतिनिधियों को इसका जिम्मेदार ठहराया है। बड़े-बड़े वायदे व धर्म-जाति के नाम पर जनता को छल कर सांसद व विधायक बनकर राज करते हैं। गरीबों की मदद के लिए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। जिसके चलते जिले के विकास की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों से उक्त बातें कही। आगे कहा कि आगामी चुनाव में बाहरी प्रत्याशियों का वहिष्कार के जरिए उन्हें जवाब दिया जाएगा। उन्होंने एक हजार से ऊपर विधवा माता और बहनों के लिए मदद की पहल शुरू कर बाहरी जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया है। इस दौरान घोसी नव निर्माण मंच ने विधवा महिलाओं को सम्मानित करने के साथ उन्हें पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। बद्रीनाथ के प्रयासों से जनता में मदद की काफी उम्मीद जगी है। बद्री नाथ ने बताया कि विधवाओं को सरकारी मदद के साथ कानूनी मदद की जरूरत भी होती है, और मंच आने वाले समय में इसके लिए भी काम करेगा। कार्यक्रम में सैथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार, उपाध्यक्ष अजय मल्ल, कन्हैया मल्ल, डा. अल्का राय, शैलेन्द्र सिंह, इजहार, जिले के कई जिला पंचायत सदस्य, प्रधान समेत सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें