चतरा :सांसद कालीचरण सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास से मनाया जन्मदिन, दीर्घायु की हुई कामना


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 

चतरा: स्थानीय लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह का जन्म दिवस आज पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद श्री सिंह जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।

सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सांसद कालीचरण सिंह के नेतृत्व में चतरा लोकसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

लोगों ने बताया कि क्षेत्र के विकास हेतु कालीचरण सिंह निरंतर गतिमान एवं प्रयत्नशील रहते है। समाजसेवी के रूप में वे पहले से ही विख्यात थे

लोकसभा के विकास के लिए हमेशा दो कदम चलते की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित कार्यकर्ता एवं झारखंड भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें