सपा नेता अभिनव सिंह की अगुवाई में ‘पोल खोल’ अभियान, नगर पालिका की खामियां उजागर


गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने आज पालिका की कथित विफलताओं को उजागर करने के उद्देश्य से नगर भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत की।


यह अभियान मोहनपुरवा के वार्ड नंबर 3 से शुरू हुआ अभिनव सिंह ने कहा कि

यह वार्ड पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है।

गलियां और सड़कें पूरी तरह से जाम हैं।

 नालियों में सिल्ट जमा है और वे पूरी तरह से खुली हुई हैं।

जर्जर सड़कें और खुली नालियों के कारण वार्डवासियों का घर से निकलना दूभर हो गया है, जिससे उनके चोटिल होने की संभावना बनी रहती है,विद्युत खंभे भी कमजोर स्थिति में हैं तथा यह भी आरोप लगाया कि सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और सफाईकर्मी लापता हैं तथा वार्ड की गलियां अंधेरी हैं।

अभिनव सिंह ने नगर पालिका के विकास के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि नगर पालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उसका नगर की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।


कार्यक्रम में उपस्थित महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष कंचन रावत ने नगर पालिका पर लगभग 30 वर्षों से भाजपा के कब्जे का हवाला देते हुए शहर की स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि गाजीपुर शहर आज भी अंधेरे में डूबा है और सारी सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। उन्होंने खास तौर पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों की उपेक्षा पर ध्यान केंद्रित किया। तथा यह कहा कि

दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को छोड़कर शहर में लगी अन्य हर महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं।

  इन प्रतिमा स्थलों पर नित्य सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है।

कंचन रावत ने इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर पालिका से महापुरुषों की प्रतिमा स्थल और शहर में स्थित हर पार्क की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

इस भ्रमण कार्यक्रम का संचालन अल्का अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनीता नाथ, वर्षा यादव, संजय यादव, राजदीप रावत, विनय साहू, पूनम, ममता, मायावती, उर्मिला, दिलीप जायसवाल, राहुल गोंड, रामविलास यादव, उषा, सविता, मनीष सिंह, माधुरी, और कलावती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें