राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने पर भारत वर्ष में विजयादशमी पर्व से शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया


गाज़ीपुर: संघ की कार्य दृष्टि से बने सैदपुर जिले के देवकली खण्ड, बरहपुर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा गाजे बाजे के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया इसके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में विजयादशमी पर्व से शताब्दी वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में वृहस्पतिवार को संघ की दृष्टि से सैदपुर जिले के देवकली खण्ड, नन्दगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा गाजे बाजे के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया बता दे कि देवकली खण्ड के बरहपुर मंडल में सांय 4 बजे सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक बरहपुर पंचायत भवन पर इकट्ठा होकर भगवा ध्वज को प्रणाम किया तद्पश्चात स्वयंसेवकों ने 3 पंक्ति बनाकर अपने परंपरागत गणवेश में, संघगीत और घोष की ध्वनि के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम शुरू किया जो बरहपुर प्राइमरी स्कूल होते हुए चोचकपुर तिराहा, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, शादियावाद मोड़ से वापस होते हुए, रेलवे स्टेशन चौराहा, पारस की गली, बरहपुर गांव होते हुए पुनः न्याय पंचायत भवन पर समाप्त हुआ। पथ संचलन के दौरान सभी स्वयंसेवक अनुशासन के साथ नगर में भ्रमण किया। इस दौरान जगह जगह लोगो ने स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष भी लोग करते रहे। पथ संचलन के दौरान पूरा वातारवण राष्ट्र भक्तिमय हो गया था और जिस रास्ते से स्वयंसेवक गुजर रहे थे देखने वालों की लंबी कतार थी। पथ संचलन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। भुड़कुड़ा सी.ओ, नन्दगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता एवं उनकी फोर्स ने सुगम व्यवस्था बनाने में स्वयंसेवकों की मदद की।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश संघ का शताब्दी वर्ष मना रहा है जो संघ और देश के लिए गौरव की बात है। संघ और समाज एक होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ बलराम हेडगेवार ने जिस उद्देश्य को लेकर सन 1925 में दशहरा के दिन संघ की स्थापना किया था आज संघ के कर्मठ, निष्ठावान, अनुशासित व देश के प्रति अपना सब कुछ निछावर कर देने वाले स्वयंसेवकों के परिश्रम के बल पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन बन गया है। जिसने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बिना किसी रुकावट आज अपना 100 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की लाइन को उधगृत करते हुए कहा ‘ कभी थे अकेले , हुए आज इतने तभी न डरे तो भला अब डरेंगे

विरोधों के सागर में चट्टान है हम जो टकराएंगे मौत अपनी मरेंगे लिया हाथ मे ध्वज कभी ना झुकेगा कदम बढ़ रहा है कभी ना रुकेगा गगन में लहरता ध्वज भगवा हमारा’।

संघ की देश भक्ति प्रेम को देखकर आज हर जिला शहर गांव गांव के लोग संघ की कार्यशैली से प्रेरित होकर संघ से जुड़ना चाहते हैं।

इस मौके पर सैदपुर के जिला प्रचारक गौरव , जिला कार्यवाह सत्येन्द्र ,खंड संघ चालक गुरु चरन , खंड कार्यवाह प्रवीण कुमार पंकज, रविंद्र श्रीवास्तव, हरिशरण, ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह आशीष नारायण सिंह विकास चौबे ऋषभ चौबे प्रवीण सिंह लव राहुल सिंह शुभम चौबे संतोष चौबे दीपक दुबे चंदन त्रिपाठी शुभम गुप्ता राहुल चौबे अनुराग चौबे पंकज चौबे टाइगर बिहारी, संजय तिवारी,नितिन , , शिव प्रसाद ,भानू प्रताप जायसवाल, मयंक जायसवाल, कमलेश पाण्डेय, बलवंत बिंद, संजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, दयाशंकर पाण्डेय,विपिन सिंह, सोनू राजभर, आशुतोष पांडे जी, गौतम , स्वयंसेवक अनिकेत सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें